Thursday, August 6, 2020

जबलपुर में दो मंदबुद्धि किशोर सहित 45 नए केस

जिले में गुरुवार काे 45 नए कोरोना संक्रमित मिले, इनमें देवताल स्थित मानसिक अविकसित बालगृह के दो किशोर संक्रमित पाए गए हैं, वहीं एल्गिन अस्पताल की एक महिला क्लर्क भी पाॅजिटिव आई हैं। देवताल स्थित बालगृह में मानसिक अविकसित बच्चे रखे जाते हैं, लॉकडाउन के दौरान ही यहां भर्ती बच्चे घर चले गए थे, 9 ही यहां रह रहे थे जिनका कोई नहीं है। इन 9 में दो के पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें विक्टोरिया के कोविड केयर वार्ड तथा बाकी 7 को वहां के नर्सिंग हाॅॅस्टल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
बताया गया कि ये किशोर बालगृह के बच्चे हैं जिन्हें वहां वापस भेजने पत्राचार चल रहा है, लेकिन महिला बाल विकास विभाग उन्हें वापस नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिन नए मरीजों की ट्रेसिंग कर ली है उनमें पंसारी मोहल्ला गोरखपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, पीरजी का बगीचा सदर की 40 साल की महिला, कोबरा यूआरसी केंट के 30, 34 एवं 35 वर्ष के व्यक्ति, मदर टेरेसा नगर का 32 वर्षीय पुरुष, पावन भूमि बदनपुर शास्त्री नगर की 39 साल की महिला, सदर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन में रहने वाली 53 साल की महिला, निगम कम्पाउंड तुलाराम चौक निवासी 74 साल का वृद्ध शामिल हैं। अन्य में सिटी कॉफी हाउस करमचंद चौक निवासी 58 वर्ष की महिला, दुर्गा नगर रामपुर का 12 साल का बालक, राम नगर रांझी निवासी 58 वर्षीय पुरुष, गुलौआ पानी की टंकी के पास शकुंतला परिसर में रहने वाली 40 साल की महिला, पुलिस लाइन ओमती निवासी 48, 53 व 33 वर्ष के पुरुष, महावीर नगर गढ़ा का 36 वर्षीय पुरुष, रांझी थाना के पीछे गंगा बिल्डिंग निवासी 29 साल की महिला एवं 29 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनके अलावा आरपीएफ बैरक मदनमहल का 30 साल का व्यक्ति, प्रेम भवन गोराबाजार में रहने वाला 30 साल का व्यक्ति, यूजी गर्ल्स हॉस्टल मेडिकल कॉलेज की छात्रा, नव निवेश कॉलोनी गढ़ा की 59 वर्षीय महिला, 60 साल के व्यक्ति, 12 साल का बालक एवं 8 और 15 साल की बालिका शामिल हैं। अन्य नए संक्रमितों में पेंट हाउस सरकार सनराइज भैंसासुर रोड निवासी 24 वर्ष का युवक, सुखसागर वेली में रहने वाला 40 साल का पुरुष, भोले कुटी शक्ति नगर की 64 वर्ष की महिला और 70 वर्षीय पुरुष, गंगा नगर गढ़ा निवासी 36 वर्षीय पुरुष, अशोक नगर केंट निवासी 45 साल का व्यक्ति, सिविल लाइन थाने के पीछे प्रेस्टीज टाउन निवासी 34 साल की महिला, संजीवनी नगर गढ़ा निवासी 52 वर्षीय पुरुष, आकांक्षा रेसीडेंसी निवासी 20 वर्ष की युवती एवं 14 वर्ष की बालिका शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/45-new-cases-including-two-retarded-juveniles-in-jabalpur-127593449.html

No comments:

Post a Comment