भादों का तीसरा दिन सूखा ही बीता। भादों की शुरूआत 4 अगस्त दिन मंगलवार से हुई है। पहले और दूसरे दिन थोड़ी बारिश होने से लोगों की आस बँध गई थी कि अब तो झमाझम बरसात होगी, लेकिन गुरुवार का दिन बारिश का इंतजार करते हुए ही बीत गया। दोपहर दो बजे के आसपास बादलों से हो रही हल्की बौछारों ने आगे होने वाली झमाझम बारिश का अहसास जरूर कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद वो अहसास भी हवा हो गया। आसमान में बादल जरूर छाए थे, लेकिन वे बरसे नहीं। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवाएँ 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-third-day-of-the-clouds-was-cloudy-it-did-not-rain-127593481.html
No comments:
Post a Comment