Thursday, August 6, 2020

अब सफेद लाइन के अंदर होगी पार्किंग

शहर के व्यस्ततम क्षेत्र की सड़कों पर यहाँ-वहाँ खड़े होने वाले वाहनों की विधिवत पार्किंग हेतु यातायात पुलिस द्वारा सफेद लाइन बनाने का कार्य किया गया। ये लाइनें जयंती कॉम्प्लेक्स से करमचंद चौक, निवाड़गंज से पांडे चौक, बड़ा फुहारा से बड़े महावीर, सुपर मार्केट से घमंडी चौक आदि सड़कों पर बनाई गईं। यही वे क्षेत्र हैं जहाँ की सड़कों पर वाहनों को बेतरतीब खड़े देखा जा सकता है इस वजह से दिन भर में कई बार जाम के हालात बनते हैं। ट्रैफिक डीएसपी मयंक सिंह चौहान के मुताबिक लोगों को अपने वाहन इसी लाइन के भीतर खड़े करने की समझाइश भी दी गई ताकि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों को असुविधा से बचाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/now-parking-will-be-done-inside-the-white-line-127593484.html

No comments:

Post a Comment