Thursday, August 6, 2020

अब यात्री 50 रुपए में खरीद सकेंगे डिस्पोजेबल बेडरोल

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अगर यात्रा करने के पहले घर से चादर, ताकिया लाना भूल गए हैं तो कोई चिंता की बात नहीं है, क्योंकि अब वो मात्र 50 रुपए में डिस्पोजेबल बेडरोल, जिसमें 1 चादर, 1 नैपकिन, 1 पिलो कवर, 1 मास्क, 1 सेनिटाइजर वाइप खरीद सकेंगे, इसके अलावा 10 रुपए में मास्क और 15 रुपए में सेनिटाइजर खरीदकर खुद की सुरक्षा भी कर पाएँगे। इस तरह की नई सुविधाओं वाले कोविड-19 स्टॉल का उद््घाटन सीनियर डीसीएम कोचिंग मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने बताया कि जबलपुर रेल मंडल में कोरोना से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रेनों में सफर के पहले यात्रियों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मुख्य रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 स्टॉल शुरू किया गया है, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए बेडरोल, मास्क, हैंड ग्लव्स सहित अन्य सुरक्षा उपकरण व सामग्री वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराई गई है।

पीपीई किट और लगेज सेनिटाइजर की भी सुविधा
सीनियर डीसीएम कोचिंग श्री गुप्ता ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से फुल प्रूफ होने के लिए यात्री स्टॉल से 600 रुपए में पीपीई किट भी खरीदने के बाद उसे पहनकर ट्रेन में सफर कर सकेंगे। वहीं यात्री केवल 10 रुपए में अपने लगेज भी सेनिटाइज कर सकेंगे। 13 अगस्त से एक बार फिर ट्रेनों का संचालन शुरू होने और यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने यह नई पहल की है।
पानी में घुल जाएगा बेडरोल
नया बेडरोल बायो डिग्रेडेबल कॉटन से तैयार किया गया है, जो एक यूज के बाद डिस्पाेज किया जा सकेगा। यह आसानी से पानी में गल जाएगा। पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/now-passengers-will-be-able-to-buy-disposable-bedrolls-for-50-rupees-127593478.html

No comments:

Post a Comment