बुधवार को नगर पालिका द्वारा मास्क एक-जिंदगी अनेक, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस संबंध में नपाध्यक्ष मुकेश टंडन और सीएमओ सुधीर सिंह ने कहा कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण से मरीजों की संख्या शहर में बढ़ती जा रही है।
उसी को कम करने के मकसद को लेकर नपा परिषद द्वारा मास्क बैंक का शुभारंभ किया गया है। साथ ही शहर के जनमानस को जागरूक करने के लिए एक मास्क-जिंदगी अनेक नामक रथ भी रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से शहर के लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रतीक के रूप में शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित तमाम महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी मास्क लगाए गए। इसके अलावा एक नई जेसीबी मशीन का पूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश टंडन भी मौजूद थे। वे निरंतर 5 महीने से कोरोना के प्रति शहर की जनता को जागरुक कर रहे हैं। अपने हाथों से फायरब्रिगेड वाहन चलाकर शहर में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मुकेश टंडन के अलावा मुख्य नपा अधिकारी सुधीर सिंह, आयुष अधिकारी, पार्षद कृष्ण कुमार जी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष व पार्षद पंकज पांडे, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाह, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद यतींद्र बहुगुणा मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/the-launch-of-the-mask-ek-life-multiple-program-will-be-inspired-to-apply-the-mask-through-the-chariot-127589896.html
No comments:
Post a Comment