4 महीने से अधिक समय से सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूल बंद हैं। इसके बाद भी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक स्कूल प्राचार्यों को एक फरमान जारी कर कहा है कि प्राचार्य अनिवार्य रूप से आगामी 12 अगस्त तक कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस आदेश से प्राचार्यों में हड़कंप मचा हुआ है कि आखिर इतने कम समय में वे छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया के साथ आखिर उनके बोर्ड परीक्षा के फार्म भी कैसे भरवा सकेंगे। इस मामले में अशासकीय शैक्षणिक संस्थान संघ ने बोर्ड के अधिकारियों से कम से कम एक महीने का समय देने की मांग की है ताकि वे सभी छात्रों से बोर्ड परीक्षा फार्म भरवा सकें। संघ के अध्यक्ष महताब सिंह नरवरिया ने जारी बयान में कहा कि बोर्ड ने अपने आदेश में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया आगामी 12 अगस्त तक पूरी करने को कहा है। समय इतना कम है और कोरोना संक्रमण के चलते अशासकीय स्कूलों को शासन ने बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश लेने, परीक्षा फार्म भरने और सत्र 2020-21 के लिए अपना नामांकन फार्म भरने से वंचित रहेंगे। अशासकीय प्रवेश प्रारंभ करने के आदेश जारी करे तभी नामांकन फार्म भरवाए जा सकते हैं। संघ ने छात्रों के पालकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से समय सीमा में प्रवेश दिलवाकर उनका परीक्षा फार्म और नामांकन फार्म भरवाएं ताकि वे आगामी 2020-21 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकें। इस बारे में कई छात्रों और उनके पालकों को मोबाइल से सूचित किया जा रहा है लेकिन कई छात्रों के मोबाइल बंद होने से सूचना देना मुश्किल हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/school-closed-for-4-months-yet-the-board-said-that-the-principal-should-complete-the-admission-process-by-august-12-127589890.html
No comments:
Post a Comment