Wednesday, August 5, 2020

समाजजनों ने लगाए पौधे मरीजों को फल भी बांटे

रघुवंशी समाज के लोगों ने बुधवार को शहर में कई सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया। सबसे पहले सुबह समाज के लोगों ने बेतवा किनारे पहुंचकर बेतवा उत्थान के समिति के सचिव अतुल शाह की टीम के साथ वहां पौधे लगाए गए। इसके बाद मेडिकल कालेज स्थित कोविड केयर सेंटर पहुंच कर मरीजों के लिए फलों का वितरण किया। इसके बाद हितेंद्रसिंह रघुवंशी, गजेंद्रसिंह रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी, सुरेंद्रसिंह रघुवंशी, रवि रघुवंशी और पंकज रघुवंशी आदि तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर रघुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष वीरसिंह रघुवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी अतुल शाह सहित अनेक लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/societies-also-distributed-fruits-to-the-patients-127589897.html

No comments:

Post a Comment