नगर परिषद सीएमओ आरडी शर्मा का पिछले दिनाें रायसेन में स्थानांतरण हाे गया। वे 31 जुलाई काे रिलीव भी हाे चुके हैं। फिलहाल नप का प्रभार सहायक राजस्व उपनिरीक्षक जयंत वर्मा के पास है। शहर में काेराेना के एक्टिव मामले हाेने के बाद भी करीब एक सप्ताह से सीएमओ का पद खाली है। सीएमओ के नहीं हाेने से नप की सभी 15 वार्डाें की व्यवस्थाएं व विकास के काम भी प्रभावित हाे रहे हैं। नप का वित्तीय प्रभार किसी के पास नहीं है। मात्र चालू प्रभार वर्मा काे दिया गया है। प्रभारी सीएमओ वर्मा ने कहा कि उनके पास चालू प्रभार है। नए सीएमओ नहीं आए हैं। जल्द व्यवस्था बनेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/timarni/news/nap-cm-post-vacant-for-seven-days-work-in-offices-and-wards-affected-127593477.html
No comments:
Post a Comment