Thursday, August 6, 2020

महिला के अपहरण के मुख्य आरोपी काे काेर्ट ने जेल भेजा, चाैथा फरार भी गिरफ्तार

महिला के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। मामले में फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। टीआई ज्ञानू जायसवाल ने बताया मामले के मुख्य आरोपी समीर पिता लाल मो. खान (23) निवासी करताना हाल मुकाम विशाखापट्टनम को कोर्ट में पेश किया है। फरार आरोपी तस्लीम पिता अब्दुल हकीम (24) निवासी हरदा हाल मुकाम सिवनीमालवा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शुक्रवार कोर्ट पेश करेंगे। तस्लीम से महिला के जेवरात के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले के दो आरोपी आसिफ पिता अख्तर खां (22) निवासी एलबीएस कॉलोनी हरदा और देवेंद्र पिता दयाराम पिपलोदे (19) निवासी करताना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/the-main-accused-of-kidnapping-the-woman-kart-sent-to-jail-chaitha-absconding-also-arrested-127593472.html

No comments:

Post a Comment