लाॅकडाउन के समय बदनावर में एक भी काेराेना मरीज नहीं था। अनलाॅक के बाद से मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार देर रात जवाहर मार्ग एवं निचलावास के दो परिवार के 9 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इन परिवार के तीन सदस्यों की कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिसे कोविड सेंटर में भेजा गया था। बाद में परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। मंगलवार रात में ही बीएमओ डॉ. संदीप श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित परिवार के घर पहुंची। संक्रमिताें काे सरदार पटेल हॉस्पिटल पिटगारा भेज घर को सील किया।
नगर परिषद द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया। परिवार के अन्य सदस्यों को घर पर होम क्वारेंटाइन किया। अब बदनावर में कुल 33 मरीज हाे गए हैं। जवाहर मार्ग में मिले संक्रमित एक ही परिवार के 7 सदस्य हैं। जबकि निचलावास में संकमित महिला के परिवार में दो लोग पाॅजिटिव आए हैं। बीएमओ डाॅ. श्रीवास्तव ने बताया मरीजों को कोविड सेंटर भेजते समय परिवार के सदस्यों ने अभद्रता की। बाद में समझाइश देकर सभी लोगों को कोविड सेंटर भेजा। कहा- मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही कोरोना से बचाव है।
15 लोगों के सैंपल लिए
बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद में कोविड 19 टीम सरदारपुर ने 15 लोगों के सैंपल लिए। टीम में डाॅ. एस परवार, डाॅ. आकाश, डाॅ. नीलेश, आरडी यादव, मुमताज खान, अंबिका, प्रियंका व स्टाफ का सहयोग रहा। टीम ने लाेगाें से स्वेच्छा से जांच कराने का आह्वान किया था।
मरीजाें के परिजन को क्वारेंटाइन कर क्षेत्र सील किया
एक मास्क कई जिंदगी अभियान के तहत नगर परिषद और पुलिस अमले ने जागरूकता रैली निकाली। व्यापारियों को अभियान से जोड़ते हुए मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयाेग करने की समझाइश दी। सीएमओ संजय कानूनगो, थाना प्रभारी विनय परमार सहित अमले ने बिना मास्क के घूमने वाले बाइक सवार व राहगीराें काे करीब 150 मास्क बांटकर घर से निकलते समय लगाने की समझाइश दी। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। अमले ने वार्ड क्र. 1 से 15 तक जाकर काेराेना से बचने के लिए समझाइश देकर नियमाें का पालन करने काे कहा। थाना प्रभारी परमार ने बताया अभी मास्क पहनने के लिए समझाइश दी जा रही है। कल से कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/badnawar/news/report-of-9-families-of-da-family-brought-to-badnavar-rude-to-team-while-sending-cavid-center-127589898.html
No comments:
Post a Comment