करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया गुलौआ तालाब बर्बाद होने की कगार पर है। इसकी सुरक्षा हटवा लेने के बाद किसी ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया और अब यह हालत है कि यहाँ रात में दारुखोरी होती है और दिन में तोड़फोड़ चल रही है। बाउंड्री कूदकर अंदर घुस जाने वाले लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे यह तालाब और पार्क पूरी तरह से लावारिस हो गए हैं। कभी जिस तालाब की तुलना मरीन ड्राइव से की जा रही थी वह अब देखरेख का मोहताज हो गया है।
वर्ष 2018 में बनकर तैयार हुए गुलौआ तालाब पर करीब 5 करोड़ रुपयों की राशि स्मार्ट सिटी योजना से खर्च की गई थी। इसे एकदम नया रूप दिया गया था और लोगों ने इसकी तारीफ भी की थी लेकिन कोरोना संकट ने इस तालाब को भी संकट में झोंक दिया है। मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद किसी भी अधिकारी ने इस तालाब की सुध नहीं ली। खर्च कम करने के फेर में यहाँ लगे सुरक्षा गार्ड भी हटा लिए गए और अब यह पूरी तरह से असामाजिक तत्वों के हवाले हो गया है। रात में कई तरहों की अनैतिक गतिविधियाँ यहाँ चल रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/in-such-a-situation-gulaua-pond-will-be-ruined-neither-security-nor-care-127593470.html
No comments:
Post a Comment