Monday, August 24, 2020

टीआई के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर निलंबित करें

छैगांवमाखन थाना टीअाई मोहन सिंगोरे के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर निलंबित करने की मांग विश्व हिंदू परिषद ने की है। इस संबंध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी प्रकाश परिहार को ज्ञापन दिया। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन में देशगांव चौकी में स्थापित गणेश प्रतिमा टीआई द्वारा हटवाकर खंडित का आरोप लगाया। साथ ही छैगांवमाखन के गणेश मंदिर में बच्चों द्वारा बनाई आधा फीट की प्रतिमा स्थापित करते समय पुजारी को जेल भेजने की धमकी देने और प्रतिमा स्थापित नहीं करने की बात भी लिखी। ज्ञापन देते समय विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि टीआई पद का दुरुपयोग कर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल निलंबित किया जाए। ज्ञापन का वाचन विभाग संयोजक नागेश वालंजकर ने किया। संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, महेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री अनिमेष जोशी, चंदन गौसर, विशाल सारसर, कौशल मेहरा, राजेंद्र पाल, मनीष मलानी, मंगल गौड़, खुशहाल योगी, रविंद्र शेंडगे, छैगांव प्रखंड एवं देशगांव के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/suspend-register-against-ti-for-hurting-religious-sentiments-127649841.html

No comments:

Post a Comment