Sunday, August 23, 2020

मंदिर, मस्जिद के साउंड सिस्टम से करवा रहे पढ़ाई

हमारा घर, हमारा विद्यालय के तहत जन शिक्षा केंद्र भड़ूस में मस्जिद और मंदिर के साउंड सिस्टम का उपयोग कर रेडियो प्रसारण के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
जन शिक्षा केंद्र भड़ूस के जन शिक्षक संजू धुर्वे एवं काशीनाथ लोखंडे देवगांव स्थित मस्जिद, खेड़ीसांवलीगढ़ में शिव मंदिर, महदगांव में मस्जिद एवं मंदिर के साउंड सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं। इससे रेडियो पर प्रसारित होने वाली शिक्षण सामग्री बच्चों तक पहुंचाई जा रही है। जिले के गढ़ा, गोंदरा, नाहिया, खंडारा में भी इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे संपूर्ण ग्राम में शैक्षिक वातावरण बनाए जाने में सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने घर के एक कक्ष अथवा स्थान को बच्चों के शिक्षण के लिए उपलब्ध कराया है। टीवी एवं रेडियो के माध्यम से प्रसारण किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/doing-studies-with-the-sound-system-of-temple-mosque-127646471.html

No comments:

Post a Comment