Tuesday, August 4, 2020

इलेक्ट्रिशियन की निकली लाश, संदेहियों से पूछताछ, आज हो सकता है खुलासा

कुछ दिन पहले नए आरटीओ के पास मिली लाश की शिनाख्त हाे गई है। हत्या के संदेह पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है। मृतक माेतीनगर थाना क्षेत्र के खुशीपुरा सुभाषनगर वार्ड निवासी 26 वर्षीय नंदकिशाेर पिता भगवानदास अहिरवार निकला। वह इलेक्ट्रिशियन था और घराें में बिजली फिटिंग का ठेका लेता था। वह शराब पीता था। पुलिस काे शराबखाेरी के चलते उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस कुछ लाेगाें से पूछताछ कर रही है।
मृतक नंदकिशाेर के माता-पिता नहीं है। उसकी करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। 4-5 महीने की एक बच्ची है। उसकी पत्नी कुछ समय से मायके में है। पुलिस उसके घर पहुंची ताे ताला लगा मिला। आसपास के लाेगाें से पूछताछ में पता चला कि वह 29-30 जुलाई से लापता है।
युवक के एक हाथ पर लिखे-आईलवयू के और उसके कपड़ाें के आधार पर पुलिस ने शिनाख्ती के लिए साेशल साइटस पर फाेटाे डाले थे और थानाें काे सूचना दी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि पड़ाेस में रहने वाले मृतक के रिश्तेदाराें ने हाथ पर लिखे अाईलवयू के और कपड़ाें से मृतक की पहचान की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/electricians-dead-body-questioned-by-suspects-may-be-revealed-today-127586517.html

No comments:

Post a Comment