Tuesday, August 4, 2020

युवक की हत्या करने वाले भोपाल के युवक सहित 2 की जमानत रद्द, जेल भेजा

प्रेम प्रसंग के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले भोपाल निवासी युवक सहित दो लोगों की जमानत अर्जी गढ़ाकोटा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वीणा खलखो ने खारिज कर जेल भेज दिया है। अभियोजन के अनुसार गढ़ाकोटा निवासी दीपक अहिरवार के पास 21 जुलाई को रात करीब 9.15 बजे वार्ड के ही सोनू के दोस्त का फोन आया था। उसने बताया कि सोनू को अज्ञात व्यक्ति ने छुरा मारकर घायल कर दिया है। उसकी हालत खराब है। उसके परिवार वालों को गढ़ाकोटा अस्पताल भेज दो। खबर मिलते ही सोनू का परिवार अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया। रास्ते में ही सोनू की मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट गढ़ाकोटा थाने में दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पता चला कि सोनू का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/bail-of-2-including-bhopals-man-who-murdered-young-man-canceled-sent-to-jail-127586519.html

No comments:

Post a Comment