Tuesday, August 4, 2020

भूतेश्वर मंदिर के पास प्रेमी युगल कुएं में कूदा, डूबने से लड़के की माैत, लड़की काे बचाया

शहर के माेतीनगर थाना क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास प्रेमी युगल कुएं में कूद गया। डूबने से लड़के की माैत हाे गई, जबकि लड़की काे बचा लिया गया। घटना मंगलवार दाेपहर की है। प्रेमी नाबालिग और लड़की से उम्र में करीब 1 साल छाेटा था। दाेनाें के परिजन उनके प्रेम संबंधाें के बारे में जानते थे। लड़की की उम्र 21 साल हाेने के बाद वे दाेनाें की शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन दाेनाें काे यह गंवारा नहीं था। माेतीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी की बात करने लड़की के घर आया था हिमांशु, परिजन अभी शादी के लिए राजी नहीं थे : पुलिस के अनुसार रेलवे काॅलाेनी निवासी 17 वर्षीय हिमांशु पिता जगन्नाथ पटेल का सेनानी काॅलाेनी भूतेश्वर मंदिर के पास रहने वाली दीक्षा शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार काे दाेपहर करीब 12.30 बजे हिमांशु लड़की दीक्षा के घर उसकी मां से शादी की बात करने आया था। लड़की के पिता का निधन हाे गया है। मां ने उससे कहा कि अभी युवती छाेटी है और तुम भी नाबालिग हाे। जब युवती 21 साल की हाे जाएगी तब दाेनाें की शादी कर देंगे। हिमांशु कुछ दिन बाद शादी करना चाहता था। मां के मना करने पर हिमांशु व प्रेमिका दाेनाें घर से दाैड़ते हुए आए और पास में कुएं में कूद गए। परिजन भी पीछे से कुएं पर पहुंच गए। लड़की कुछ देर बाद ऊपर आ गई उसे बचा लिया गया, लेकिन हिमांशु गहरे पानी में डूब गया। उसकी माैत हाे गई। लड़की काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ दिन पहले घर से भागे थे दाेनाें, शादी की शर्त पर दाे दिन बाद लाैटे थे
हिमांशु रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी काे बेटा था। युवती के साथ वह कुछ दिन पहले घर से भाग कर किसी रिश्तेदार के यहां चले गए थे। इस संबंध में काेतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। परिजनाें ने दाेनाें की शादी करने की बात कही तब वे लाैटकर आ गए। इसके बाद से लड़का लगातार लड़की के परिजनाें से शादी के लिए दबाव बना रहा था। माेतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। लड़का नाबालिग और लड़की की उम्र भी शादी लायक न हाेने से परिजन अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boyfriend jumped into well near Bhuteshwar temple, drowned boy, saved girl


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/boyfriend-jumped-into-well-near-bhuteshwar-temple-drowned-boy-saved-girl-127586512.html

No comments:

Post a Comment