कोरोना वायरस का संक्रमण शहर में तेजी से फैल रहा है, मेरी पहली प्राथमिकता है संक्रमण को फैलने से रोकना। नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद यह बात कही। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर भरत यादव से चार्ज लिया। इसके बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार की मौजूदा व्यवस्थाओं तथा आगे की रणनीति पर चर्चा की। कोरोना से किसी की मौत न हो इसके लिये उन्होंने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित कोरोना संदिग्धों को समय पर अस्पताल पहुँचाने और उनका उपचार प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुये शहर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने जिले में जलप्लावन एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने किये गये उपायों पर भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने बरगी बाँध के गेटों के खुलने की भी विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा, निगमायुक्त अनूप कुमार, एडीएम हर्ष दीक्षित, एडीएम संदीप जीआर आदि मौजूद थे।
कमिश्नर से की मुलाकात
नवागत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद संभागायुक्त महेश चंद्र चौधरी से संभागायुक्त कार्यालय में पहुँचकर भेंट की। कलेक्टर ने कहा िक जो भी शासन के दिशा-निर्देश हैं उसके अनुसार ही जिले में कार्य किया जायेगा, साथ ही अभी तक जो काम हुए हैं उनमें और क्या बेहतर किया जा सकता है उसके हरसंभव प्रयास वे करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/he-said-controlling-corona-infection-is-my-first-priority-127643235.html
No comments:
Post a Comment