Sunday, August 23, 2020

अब माचना नदी से ही लिया जाएगा पेयजल सप्लाई का पानी, बिजली बिल की होगी बचत

माचना नदी में पर्याप्त पानी की उपलब्धता होने के कारण अब नगर पालिका शहर में पेयजल सप्लाई के लिए ताप्ती बैराज की जगह माचना एनीकट से पानी लेकर पेयजल सप्लाई करेगी। इससे पाइप लाइन फूटने से सप्लाई प्रभावित होनेेे और 18 लाख का बिजली बिल आने जैसी परेशानियां कम हो जाएंगी। लोगों को पेयजल सप्लाई में परेशानी नहीं आएगी।
शहर में सप्लाई के लिए शहर से गुजरने वाली माचना नदी में पर्याप्त पानी आ गया है। 15 फीट ऊंचा, 10 गेट वाला माचना एनीकट ओवरफ्लो हो रहा है। इसीलिए अब माचना नदी से ही शहर में पेयजल सप्लाई का पानी लिया जाएगा। शहर से 22 किमी दूर से पेयजल सप्लाई का पानी लाने की मशक्कत नगर पालिका को नहीं करनी पड़ेगी। इससे बिजली का बिल तो बचेगा ही साथ ही बार-बार लंबी पाइप लाइन में लीकेज होने जैसी समस्याओं के कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित होने जैसी स्थितियां भी नहीं बनेंगी। अगले चार महीने तक इसी तरह माचना नदी के पानी से पेयजल सप्लाई की योजना नपा ने बनाई है।

पर्याप्त पानी आया
^माचना नदी में पर्याप्त पानी आ चुका है। यह ओवरफ्लो हो रहा है। अगले चार महीनों तक इसमें पर्याप्त पानी रहेगा, इसी कारण एनीकट से ही पानी लेकर सप्लाई की जाएगी। फिलहाल ताप्ती का पानी नहीं लिया जाएगा।
- नगेन्द्र वागद्रे, सब इंजीनियर नपा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/now-drinking-water-supply-water-will-be-taken-from-the-river-machana-electricity-bill-will-be-saved-127646451.html

No comments:

Post a Comment