Sunday, August 23, 2020

साेहागपुर विधायक सहित जिले में 15 लोगों की रिपोर्ट काेराेना पॉजिटिव आई

रविवार काे सोहागपुर विधायक सहित 15 लाेगाें की रिपाेर्ट काेराेना पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में लगातार कोरोना वायरस की संक्रमण दर कम होते जा रही है। 31 जुलाई को जिले में संक्रमण दर 7.03 प्रतिशत थी। जो अगस्त के 23 दिनों में घटकर 5.95 प्रतिशत पर पहुंच गई। जिले में स्वस्थ्य विभाग द्वारा सैंपल बढ़ाने के कारण संक्रमण दर कम हुई है। जिले में अब तक 473 कोरोना पॉजिटिव हैं। रविवार को जिले में 15 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं सोहागपुर विधायक के भाेपाल में लिए गए सैंपल की रिपाेर्ट पॉजिटिव अाई है। वे भाेपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने स्वयं इस बात की पुष्टि फेसबुक पर की है। होशंगाबाद में 9 पॉजिटिव केस मिले हैं। 1 पिपरिया और 1 बाबई के गुजरवाड़ा में निजी डॉक्टर सहित 3 अन्य स्थानों पर मिले हैं।
होशंगाबाद में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव केस
वार्ड 33 में 26 वर्षीय युवक, वार्ड 16 मालखेड़ी में 22 वर्षीय युवक, वार्ड 33 संजय नगर 45 वर्षीय महिला। वार्ड 2 शनिचरा 38 वर्षीय युवक। आशीर्वाद नगर निवासी 20 वर्षीय युवक, वार्ड 13 मालखेड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला। एसपी ऑफिस के सामने सदर बाजार 54 वर्षीय पुरुष, एसपी ऑफिस के सामने सदर बाजार 23 वर्षीय युवक, वार्ड 12 गोल्डन सिलिकॉन काॅलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/report-of-15-people-in-the-district-including-sahagpur-mla-came-as-kareena-positive-127646452.html

No comments:

Post a Comment