इटारसी राेड पर स्थित ब्यावरा गांव में उंद्राखेड़ी राेड के पास दाे दाेस्ताें की कुएं से माेटर निकालते समय गिरने से माैत हाे गई। बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने के बाद रविवार शाम 5.30 बजे कपिल पिता संताेष चाैरे (24) अपने खेत में दोस्त नीलेश पिता दुलारे पटेल (19) और चचेरे भाई अमन चाैरे के साथ खेत के कुएं में लगी माेटर काे निकालने के लिए गए थे। कपिल और नीलेश दाेनाें ही कुएं में दाे रिंग तक ही नीचे उतरे थे। इसी रिंग पर खड़े हाेकर माेटर काे ऊपर खींच रहे थे। इस बीच दाेनाें का वैलेस बिगड़ा और दाेनाें फिसलकर 40 फीट के कुएं में गिर गए।
दाेनाें काे नीचे गिरता देख उनके साथ गए चचेरा भाई अमन चाैरे (19) ने जाेर-जाेर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे आस-पास के खेताें में काम करने वाले लाेग एकत्र हाे गए। लाेगाें ने दाेनाें युवकाें के शव काे बाहर निकाला। पुलिस काे भी सूचना दी। माैके पर देहात टीअाई हेमंत श्रीवास्तव और पुलिस बल भी पहुंचा। दाेनाें युवकाें की माैत का कारण स्पष्ट नहीं हाे सका है, क्याेंकि कुएं में गैस रिसाव हाेने की बात भी सामने आ रही है। देहात थाना टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि दाे युवकाें की कुएं में गिरने से माैत हुई है। माैत किन कारणाें से हुई है। डूबने या फिर कुएं में बनी गैस से दम घुटने से यह पीएम रिपाेर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। शवाें काे पीएम के लिए जिला अस्पताल की मर्चूरी में रखवाया गया है।
एक दिन पहले भी माेटर निकालने गए थे, सांप देख लाैट आए थे
कुएं की माेटर निकालने के लिए शनिवार काे दाेनाें मृतक, तीसरे दोस्त अजीत पटेल के साथ खेत में पहुंचे थे। लेकिन माेटर पर सांप देखकर कुएं में नहीं उतरे। कपिल चाैरे के दोस्त अजीत चाैरे ने बताया कि कपिल तीसरी रेल लाइन डाल रही कंपनी में काम करता है। शनिवार काे नीलेश और मुझे लेकर कपिल खेत गया था। लेकिन सांप हाेने के कारण अंदर नहीं उतरे। लेकिन रविवार काे वह ड्यूटी से अाकर सीधे ही खेत में चला गया। उसके साथ नीलेश पटेल और चचेरा भाई अमन चाैरे भी था।
आधा घंटे तक सड़क पर रखे रहे शव, नहीं पहुंची एंबुलेंस
घटना के बाद ग्रामीणों ने दाेनाें युवकाें काे बाहर निकालकर सड़क पर रख दिए। लेकिन सूचना देने के बावजूद आधा घंटे तक एंबुलेंस उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों ने एक काे प्राइवेट बोलेरो और दूसरे काे एक अन्य कार से अस्पताल लेकर पहुंचे। लगातार बारिश होने से कुएं का जलस्तर बढ़ रहा था इसलिए गए थेे मोटर निकालने
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/the-cousin-standing-up-near-the-well-shouted-and-called-the-people-two-friends-fell-down-while-removing-the-mater-in-the-well-of-the-field-mait-127646442.html
No comments:
Post a Comment