Saturday, August 22, 2020

नपा की कचरा गाड़ियों का टाइम टेबल बनेगा

लगातार चार साल से रैंक में पिछड़ने के बाद नपा होशंगाबाद ने अब अपनी कमियों को सुधारना शुरू कर दिया है। इसके तहत कचरा गाड़ियों का समय-सारणी सोमवार से जारी करने की योजना बनाई है। जिसमें लोगों को पता चल सके कि कचरा गाड़ी उनके यहां कितने समय पर पहुंचती है। वहीं इन गाड़ियों की निगरानी के लिए जीपीएस सिस्टम से निगरानी की व्यवस्था नपा करेगी। अच्छा काम करने वाले कर्मचारी का नाम नोटिस बोर्ड पर नपा लगाएगी। ऐसे कर्मचारियों को साल में एक बार सम्मानित करने की योजना भी नपा ने बनाई है।

नपा सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि अब स्वच्छता को लेकर सफाई कर्मियों की कार्यशाला की है। आने वाले दिनों में नगर के लोगों के लिए मीडिया की कार्यशाला भी की जाएगी। स्वच्छता अभियान में सबको जोड़ना जरूरी है। तभी शहर नंबर वन बन पाएगा। अभी हम गीला और सूखा कचरा अलग करने के साथ लोगों को घर में खाद बनाने के लिए प्रेरित करने का काम शुरू कर रहे हैं। वही प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए भी नपा अभियान के रूप में काम शुरू करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/time-table-will-be-made-for-waste-trains-of-napa-127643226.html

No comments:

Post a Comment