नर्मदा नदी पर होशंगाबाद से बुदनी के बीच बन रहे नए राेड ओवर ब्रिज के पहुंच राेड के लिए भूअर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई है। ब्रिज तक पहुंचने के लिए वर्तमान सड़क से बाएं और भाेपाल तिराहे से ब्रिज तक 3.4 किमी राेड बनाया जाना प्रस्तावित है। राेड के लिए भूअर्जन के लिए शासन ने राजस्व विभाग काे कार्रवाई साैंप दी है। जिन भूस्वामी की जमीन का अधिग्रहण किया जाना उनसे भूमि खाताें की जानकारी राजस्व विभाग ले रहा है। साथ ही ब्रिज से बुदनी की ओर 0.34 किमी की पहुंच राेड का निर्माण हाेगा। यहां भी भूअर्जन की प्रक्रिया के तहत फिलहाल एसडीएम स्तर पर कार्रवाई चल रही है।
सेतु निर्माण निगम के प्रभारी इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि होशंगाबाद की ओर भूअर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ करा दी गई है, बुदनी की ओर भी कार्रवाई पूरी हाेते ही जल्द प्रक्रिया शुरू हाे जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य राेक दिया है। जैसे ही नर्मदा का पानी कम हाेता है दाेनाें किनाराें पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पहुंच राेड के लिए 260 पेड़ हटाए जाएंगे
नए ब्रिज के लिए भाेपाल तिराहे से ब्रिज तक 3.4 किमी सड़क और बुदनी की ओर ब्रिज से 0.35 किमी पहुंच राेड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सेतु निर्माण विभाग काे होशंगाबाद नपा और वन मंडल से पेड़ हटाए जाने की अनुमति मिल गई है। भाेपाल तिराहे से ब्रिज तक 190 पेड़ हटाए जाने हैं जिनमें एक भी इमारती लकड़ी का पेड़ नहीं है। वहीं बुदनी की ओर 035 किमी पहुंच राेड निर्माण के लिए 70 पेड़ हटाने हाेंगे, लेकिन फिलहाल विभाग काे अनुमति नहीं मिली है।
पुराने ब्रिज से लंबा और ऊंचा हाेगा नया ब्रिज
सेतु निर्माण विभाग के प्रभारी इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि नर्मदा पर बनाए जा रहे नए राेड ओवर ब्रिज की लंबाई पुराने ब्रिज से 24 मीटर अधिक और ऊंचाई 1 मीटर ज्यादा रखी जाएगी। पुराना ब्रिज 756 मीटर का है जबकि नया ब्रिज 780 फीट रहेगा। ब्रिज की लागत 56 कराेड़ रुपए है। दुबे ने बताया कि अब तक ब्रिज की 4 पिलर के पायल का कार्य पूरा हाे चुका है। ब्रिज पर कुल 31 पिलर खड़े हाेंगे, जिसमें से दाेनाें राेड की तरफ दाे-दाे अबेडमेंट पिलर हाेंगे। किनाराें के पिलर की खुदाई का कार्य नदी का पानी कम हाेते ही शुरू हाेगा।
^नर्मदा नदी पर बन रहे नए ओवर ब्रिज की अप्रोच राेड के निर्माण के लिए सेतु निर्माण विभाग काे पेड़ और झाड़ियां हटाए जाने की अनुमति दी जा चुकी है। साथ ही भू-अर्जन की प्रक्रिया भी तकरीबन पूरी हाे चुकी है।
जीपी माली, एडीएम, हाेशंगाबाद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/preparation-of-land-acquisition-for-the-approach-road-of-the-new-narmada-overbridge-between-budni-heshangabad-will-be-375-km-long-127643222.html
No comments:
Post a Comment