एक साल पहले बन कर तैयार हुई तीसरी रेल लाइन की पिचिंग में कटाव और मिट्टी धंसक गई। शहर में तीन दिनाें रुक-रुक कर हाे रही तेज बारिश के कारण पिचिंग में कटाव और मिट्टी धंसकी है। पिचिंग की मिट्टी धंसकने और कटाव हाेने के कारण रेलवे ने तीसरी रेल लाइन से ट्रेनों की आवाजाही काे राेक दिया है।
तीसरी रेल लाइन की पिचिंग की मिट्टी में कटाव और धंसकने की घटना भाेपाल की ओर बीटीआई गुरुकुल रेलवे डबल फाटक के पास से नर्मदा नदी के ब्रिज के बीच में हुई है। कटाव करीब 1 किमी मीटर क्षेत्र में हुआ है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके उपाध्याय ने बताया कि बारिश का पानी भराने के कारण पिचिंग से सीपेज हाेने के कारण मिट्टी में कटाव हुआ है। इसकी सूचना रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) काे दी है।
पुराने ट्रैक व तीसरी लाइन के बीच भरता है पानी
तीसरी रेल लाइन के पास गुरुकुल डबल फाटक और नर्मदा ब्रिज के बीच कई जगह पर बारिश का पानी भरता है। यह पानी रिसाव हाेकर तीसरी रेल लाइन की पिचिंग से निकल रहा है। यहां पर बारिश के भरे हुए पानी काे निकालने के लिए पुलिया नहीं बनाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/due-to-rain-erosion-in-pitching-of-third-railway-line-soil-also-slips-train-stopped-on-track-127643240.html
No comments:
Post a Comment