Sunday, August 23, 2020

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में अब बनेगा ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंसर ट्रैक, नियमों के उल्लंघन पर नहीं मिलेगा लाइसेंस

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंसर और ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण होगा। यहां ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले आवेदकों की ड्राइविंग कुशलता की जांच होगी। इस टेस्ट में पास होने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे। ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर अभ्यर्थियों को वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट, पथ परिवर्तन, लेन ड्राइविंग, स्टाप लाइन, एस गठन, समानांतर पार्किंग, स्थायी पार्किंग, रिवर्स, पथ परिवर्तन, ट्रैफिक लाइट जंक्शन आदि यातायात नियमों का अनुसरण करना होगा। हर स्टेप के लिए अलग-अलग समय और अंक निर्धारित रहेगा।
निर्धारित मानक के अनुसार ड्राइविंग करने पर ही अंक मिलेगा। विदेशों की तर्ज पर जिले में भी इस ट्रैक के शुरू होने के बाद डीएल मिलने में इस्तेमाल किए जा रहे सारे जुगाड़ खत्म हो जाएंगे।अभी ड्राइविंग टेस्टिंग की प्रक्रिया मैनुअलआरटीओ मनाेज तेहनगुरिया ने बताया कि वर्तमान समय में ड्राइविंग कुशलता की जांच के लिए लाइसेंस जारी करने से पहले ड्राइविंग टेस्टिंग की प्रक्रिया मैनुअली है। इस नई सुविधा से अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। समय की भी बचत होगी।नियमों का उल्लंघन ऑटोमॉनीटर बताएंगेइस ट्रैक पर ऑटोमॉनीटर लगे होंगे जो बताएंगे कि परीक्षा के दौरान आपने कितनी बार नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद आपको डीएल मिल सकता है। ये बताएगा कि यदि आपकी वाहन चलाने की क्षमता काफी खराब है तो प्रशिक्षण लेने की जरूरत है।
ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर देना हाेगा टेस्टइस ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए योग्य या अयोग्य माना जाएगा। इसके लिए यातायात नियम को ध्यान में रखकर वाहन चलाना आना चाहिए। उसके बाद ही लाइसेंस जारी हो सकेगा। इसमें ऐसे ऑटोमेटिक सेंसर लगेंगे, जो कि वाहन चलाने के टेस्ट के दौरान आपका परिणाम बनाएंगे। अगर आप यातायात नियम नहीं जानते या जानने के बाद भी आपने उल्लंघन किया तो डीएल नहीं मिल पाएगा। इस ट्रैक पर विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक सिग्नलों के अलावा अंडरपास, फ्लाइओवर, एलिवेटेड, पहाड़ी क्षेत्र व अन्य प्रकार की चुनौतियों की परीक्षा देने के लिए आपको तैयारी करके आना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/automatic-driving-testing-sensor-track-will-now-be-built-in-the-regional-transport-office-premises-license-will-not-be-given-for-violation-of-rules-127646458.html

No comments:

Post a Comment