प्रदेश में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम बनाए जाएंगे। मंगलवार को हुई वर्चुअल कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने बताया सभी जिलों के रिकॉर्ड रूम में 3 करोड़ 18 लाख पेजों की डाटा एंट्री होगी अौर 15 करोड़ पेजों को डिजिटल किया जाएगा। इस काम को कराने के लिए सरकार 60 करोड़ रु. खर्च करेगी। इससे पहले राजपूत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया प्रदेश में 488 मॉडर्न रिकॉर्ड रूम तहसील एवं टप्पा तहसील स्तर पर शुरू किए जाएंगे। इनमें से 316 तहसीलों को मॉडर्न रिकॉर्ड रूम हेतु शीघ्र ही राशि जारी की जाएगी। राजपूत ने बताया यह राजस्व विभाग का ऐतिहासिक निर्णय है। इस निर्णय के बाद जिला स्तर पर संचालित रिकॉर्ड रूम में खसरा बी-वन नामांतरण, पंजीयन, बंदोबस्त एवं अन्य कार्य डिजिटलाइज्ड हो जाएंगे। फिलहाल ये सारा काम मैन्युअली किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/modern-record-room-will-be-made-in-every-tehsil-minister-127586495.html
No comments:
Post a Comment