मकरोनिया निवासी 55 वर्षीय व्यवसायी की मंगलवार को भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 10 दिन पहले सागर में पॉजिटिव मिले थे, रिपोर्ट आने के दो दिन बाद ही गंभीर हालत में भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल रैफर किया था। यहां 8 दिन चले इलाज के बाद उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। व्यवसायी को सांस लेने में तकलीफ थी और कोरोना के चलते उनके फेफड़े बुरी तरह संक्रमित हो चुके थे। मृतक का अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया है। सागर में कोरोना से यह 37वीं मौत है।
बीएमसी के आईसीयू में हुई मरीजों की मौत का रिव्यू करेगा प्रबंधन : एक माह में जिले के 14 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 10 ने बीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। जिसके बाद मरीजों का डेथ अॉडिट भी हुआ लेकिन अब बीएमसी प्रबंधन दोबारा इन मौतों का रिव्यू कर रहा है। जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि मरीज के संक्रमण का सोर्स क्या था, मरीज के इलाज के लिए कितना समय मिला और पहले से मरीज में कौन-कौन सी बीमारियां थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/37th-death-from-corona-in-sagar-55-year-old-businessman-of-makronia-dies-in-bhopal-127586496.html
No comments:
Post a Comment