ट्रेनों के परिचालन के लिए अनलॉक फेज-3 के तहत कुछ अन्य ट्रेनों को चलाने पर विचार किया जा रहा है। सागर से निकलने वाली दयोदय और शिप्रा एक्सप्रेस को शामिल किया जा सकता है। हालांकि फैसला 12 अगस्त के बाद ही होगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी। अभी सागर स्टेशन से कामायनी और गौड़वाना एक्सप्रेस ही निकल रही है। मुबंई और दिल्ली तक चल रही इन ट्रेनों के साथ इंदौर और जयपुर के लिए भी अब यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इधर, पार्सल सुविधा को बढ़ाने पर रेलवे ने सर्वे कर रिपोर्ट जबलपुर डिजिवन को सौंप दी है। घटती आय को बढ़ाने के लिए रेलवे मालगाड़ियों की संख्या में इजाफा इसी महीने से करेगा। सीसीआई तरुण जाट ने बताया व्यापारी 41 डिब्बों की मालगाड़ी की जगह उसके 21 डिब्बे 1500 किलोमीटर के लिए बुक करा सकेंगे। पहले पूरी मालगाड़ी ही बुक होती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/thoughts-of-running-dayoday-and-shipra-trains-again-final-decision-will-be-taken-after-august-12-given-the-state-of-infection-in-the-country-127586492.html
No comments:
Post a Comment