Thursday, August 6, 2020

बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के आरोपियोंं को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

वार्ड 1 निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों काे पुलिस ने बुधवार काे शहर के बस स्टैंड चाैक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों काे गुरुवार काेर्ट पेश किया, जहां से सभी काे जेल भेज दिया गया। घटना में उपयाेग की गई कार भी जब्त की गई है। घटना को अंजाम देने वाले कालिया उर्फ शंकर पिता मोहनलाल खखरिया (25) निवासी वार्ड 15, सतीष पिता गौरीशंकर यादव (41) निवासी वार्ड 11 व रामचंदर उर्फ चंदर पिता जुगराज सोलंकी (62) निवासी वार्ड 15 काे जेल भेज दिया गया है। टीआई राजेश कुमार साहू ने बताया कि तीनों आरोपियों को बस स्टैंड चौक से गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/timarni/news/elderly-woman-arrested-for-gang-rape-court-sent-to-jail-127593465.html

No comments:

Post a Comment