Monday, August 24, 2020

आदतन बदमाश भरत मराठा पर रासुका

पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा आदतन बदमाशों के खिलाफ रासुका, जिलाबदर व बाउंड ओवर की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जिससे गुंडे बदमाशों में दहशत का माहौल है। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कई बदमाश तो शहर छोड़कर चले गए हैं। सोमवार को कलेक्टर अनय द्विवेदी ने एसपी विवेक सिंह के प्रतिवेदन पर कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश भारत उर्फ भरत पिता मारूति राव मराठा निवासी टपालचाल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल भेजा। इसके अलावा तीन अपराधियाें को छह माह के लिए जिलाबदर के आदेश जारी किए हैं। मोघट थाना क्षेत्र का बदमाश शेख सलीम पिता शेख लतीफ निवासी रामेश्वर टेकड़ा, खालिक पिता रफीक टाऊ निवासी बंगलादेश घासपुरा, बादल उर्फ बादला पिता दरबार बंजारा निवासी संजय नगर को छह माह के लिए बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा, इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर कर दिया है। जिलाबदर अवधि के दौरान आरोपी इन जिले की सीमाओं में भी प्रवेश नही कर सकेगा।
दो आरोपियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई - लंबे समय से अपराध में संलिप्त आरोपी राजेश पिता बदामीलाल निवासी सेक्टर नंबर 4 हरसूद व राजेश निवासी सिरपुर खालवा की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हुए पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर प्रशासन ने 25-25 हजार रुपए का बंध पत्र भरवाकर आदेश जारी किए कि आरोपी भविष्य में किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/habitat-rogue-bharat-maratha-127649862.html

No comments:

Post a Comment