पुलिस ने सोमवार-मंगलवार रात शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 5 लाख की शराब जब्त की। तस्करी में उपयोग करने वाले वाहन को भी जब्त किया है।
थाना प्रभारी दीपक सिंह तोमर ने बताया सूचना मिली थी कि आमला की तरफ से बोलेरो पिकअप वाहन में शराब भरकर आ रही है। मुखबिर के बताए अनुसार पिलवास रोड पर चेकिंग पाइंट लगाया गया। उक्त वाहन को टीम द्वारा रोकने चेक करने पर शराब की पेटियां भरी हुई दिखाई दी। तलाशी लेने पर 105 पेटी मिली, जिसमें 929 लीटर अवैध देसी व अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। वाहन चालक ने अपना नाम राधेश्याम पिता फत्ता विश्वकर्मा निवासी सालरिया सुसनेर एवं क्लीनर बनेसिंह पिता देवीसिंह निवासी सालरिया सुसनेर बताया। अवैध शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक सिंह तोमर सहित सहायक उपनिरीक्षक आरएल आजाद, आरक्षक ललित सारस्वत, आरक्षक गिरजाशंकर, आरक्षक पवन यादव शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/liquor-smuggler-caught-5-lakh-liquor-confiscated-127586510.html
No comments:
Post a Comment