Sunday, August 23, 2020

दुकानें और बाजार रहे बंद, विराम में मिला सहयोग

अनलॉक 3 में सब कुछ खुल गया है तो संक्रमण का खतरा भी ज्यादा बढ़ गया है इसलिये विराम की जरूरत थी। रविवार को आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। वहीं रविवार को सुबह और फिर शाम को हुई बारिश की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। दूसरी तरफ बारिश थमने के बाद कुछ लोग नियम तोड़ कर निकले उन पर कार्रवाई भी की गई। इस विराम में निजी दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पाबंदी लगी थी इसके बाद भी कई लोग वाहन लेकर घूमने निकल पड़े।
युवाओं की टोली दोपहिया पर तीन सवारी बैठाकर घूमती रही, कई चौराहों पर रोककर इनसे जुर्माना भी वसूला लगाया। वहीं कई जगह कॉलोनियों और मोहल्लों में लोग अभी भी नहीं मान रहे हैं वे दुकान खोलकर बैठ जाते हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का कहना है कि संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है इसलिये लोगों से आग्रह है कि वे सावधानी बरतें और कोरोना वायरस की चेन ब्रेक करने ज्यादा से ज्यादा घरों में रहें, बेवजह घरों से न निकलें।
आज से फिर समय पर खुलेंगी दुकानें
एक दिन के विराम के बाद सोमवार 24 अगस्त को फिर से पुराने समय पर दुकानें खुल सकेंगी। वहीं रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/shops-and-markets-remain-closed-support-found-in-the-break-127646488.html

No comments:

Post a Comment