कोरोना संकट में मेडिकल कॉलेज में उपचार के साथ अन्य व्यवस्थाओं में लगे रहे अधीक्षक डॉ. राजेश तिवारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। पूर्व में यहाँ के करीब 8-10 डॉक्टर्स के साथ ही लगभग 40 के करीब स्टाफ पॉजिटिव आ चुका है। संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाने वाले डॉ. तिवारी के पॉजिटिव आने के बाद अब वहाँ के सीनियर डॉक्टर यही कहते सुने जा रहे हैं कि अब संक्रमण से बचना मुश्किल है। वहीं विक्टोरिया अस्पताल में कोविड का काम देख रहे डॉ. केके वर्मा भी रविवार को संक्रमितों की सूची में शामिल थे। यहाँ भी पहले कई स्टाफ पॉजिटिव आ चुका है। मेडिकल के बाद एल्गिन अस्पताल में ही डॉक्टर व स्टाफ सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। अब वहाँ की एक महिला चिकित्सक व उनका परिवार इसकी चपेट में आया है। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने वाले डॉक्टर इस वायरस से नहीं बच पा रहे हैं, इसे देखकर दूसरे स्टाफ में डर बढ़ता जा रहा है।
शासकीय के अलावा निजी चिकित्सकों जिनमें सुपर स्पेशिएलिटी के बड़े नाम भी शामिल हैं संक्रमित हो चुके हैं, कुछ की तो तबियत इतनी बिगड़ी कि उन्हें ऑक्सीजन व वेंटिलेटर सपोर्ट तक देना पड़ा। निजी अस्पतालों के कई सीनियर डॉक्टर्स इस वायरस के शिकार हो चुके हैं या अभी संक्रमित ही हैं। यह जानकारी वायरस के प्रति बेपरवाह होने वालों के लिए सजग होने की चेतावनी से कम नहीं है।
जिस दिन कोरोना सैम्पलिंग उसी दिन रिपोर्ट का एसएमएस
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैम्पल होने के बाद रिपोर्ट का पता न चलने की लोगों की समस्याओं पर अब गौर किया है। सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया ने बताया कि अब सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसकी सूचना उसी दिन एसएमएस से संबंधित द्वारा दिए गए फोन पर दी जाएगी। यह सुविधा शनिवार से ही शुरू हो गई है, जिसमें आरटीपीसीआर के सैम्पल किस लैब में भेजे जा रहे हैं उसकी भी जानकारी व्हाट्सएप व एसएमएस से भेजी जा रही है।
पात्रता से ज्यादा भुगतान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अपर संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने सीएमएचओ को 31 मार्च 2020 की स्थिति में जिले के 15 संविदा कर्मियों को निर्धारित पात्रता से अधिक पारिश्रमिक दिए जाने पर स्पष्टीकरण माँगा है।
सैन्य कर्मी प्लाज्मा देने कर रहे पहल
मेडिकल में पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के साथ ही सेना के जवान भी दूसरे मरीजों की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा देने आगे आ रहे हैं। बीते दिन भी सेना के एक जवान विक्रम शर्मा जिनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था ने प्लाज्मा दिया। मेडिकल प्रबंधन का कहना है कि उन सभी संक्रमितों से सम्पर्क किया जा रहा है जो एक माह पहले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/with-more-than-3-dozen-doctors-a-large-number-of-medical-staff-has-also-been-infected-the-threat-remains-127646489.html
No comments:
Post a Comment