खनिज विभाग के विशेष संभागीय दस्ते ने लॉकडाउन और रविवार को भी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार दस्ते को जिले के अलग-अलग हिस्सों में 6 वाहन, रेत, गिट्टी व मुरम का अवैध परिवहन करते मिले।
खनिज विभाग की जिला शाखा के अनुसार अवैध परिवहन वालों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन व रविवार होने के कारण हमारा दल सक्रिय नहीं रहेगा। इसके चलते वे सुबह व दोपहर को माल लेकर सड़कों पर आ गए। जहां उन्हें दबोच लिया गया गया। ये सभी वाहन बंडा, सागर व देवरी से पकड़े गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/6-vehicles-seized-in-case-of-illegal-transport-127646476.html
No comments:
Post a Comment