आगासौद थाना अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी टाडा में पत्नी ने अपने पति को जुआ खेलने के लिए पैसे देने से मना करने पर पति ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर साड़ी का पल्लू जलते हुए गैस पर रख दिया। जिससे महिला में आग लग गई और वह करीब 95 प्रतिशत आग से झुलस कर घायल हो गई।
घटना की जानकारी जैसे ही गांव में रहने वाले उसके रिश्तेदार एवं पड़ोसियों को लगी तो है घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार एवं मरणासन्न बयान लिए गए और महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे 108 एंबुलेंस कुरवाई से जिला अस्पताल सागर रैफर किया गया। जहां पर महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आगासौद थाना अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी टांडा निवासी नन्नी बाई पति बलराम बंजारा उमर 35 वर्ष को जली हुई गंभीर हालत में सोमवार सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर सिविल अस्पताल लाया गया। जिसने पति बलराम बंजारा पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह सुबह घर पर खाना बना रही थी तभी उसका पति उससे जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने लगा। जब मैंने पति को पैसे देने से मना कर दिया तो पति बलराम ने ऊपर केरोसिन डालकर जलते हुए गैस के ऊपर उसके साड़ी का पल्लू रख दिया। जिससे आग लग गई पर वह घायल हो गई।
इस मामले में थाना बीना एसआई विजय कैन ने बताया कि महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने जुआ खेलने के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी है। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसके सिविल अस्पताल के डॉक्टर हर्षिता परिहार के द्वारा मरणासन्न बयान लिए गए हैं, मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/husband-sets-wife-on-fire-for-not-giving-money-scorches-95-percent-127649788.html
No comments:
Post a Comment