Monday, August 24, 2020

अपने ही साथी से की मारपीट, माैत हाेने पर सड़क किनारे डाला

सहाेद्राराय वार्ड की नागटाेरिया बस्ती में 22 अगस्त की सुबह 20 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला था। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम कराया था, जिसकी रिपाेर्ट में खुलासा हुआ कि चाेट के कारण आंतरिक अंगाें काे क्षति पहुंची और युवक की माैत हाे गई।

उसके बाद पुलिस ने मृतक कृष्णा पिता रघुवीर रैकवार निवासी सहाेद्राराय वार्ड की हत्या किए जाने की पुष्टि करते हुए चार आराेपियाें मनाेज उर्फ कल्लू अहिरवार, विकास उर्फ विक्की अहिरवार, पंकज अहिरवार, भूप्पी उर्फ भूपेन्द्र अहिरवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह चाराें आराेपी मृतक के साथी हैं, जाे राेज एक साथ बैठकर पंचर जाेड़ने वाला साेलूशन पीते थे।

थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी कमलेश पिता रघुवीर रैकवार 29 वर्ष का छाेटा भाई कृष्णा रैकवार पंचर जाेड़ने वाला सॉल्यूशन का नशा करता था। उसने 21 अगस्त काे रात में अपने माता-पिता से नशे के लिए रूपए मांगे थे, लेकिन किसी ने नहीं दिए। उसके बाद वह रात 10 बजे घर से निकल गया और नशा करने के लिए अपने दाेस्त मनाेज उर्फ कल्लू, विकास उर्फ विक्की के घर पहुंचा। वहां भूप्पी उर्फ भूपेन्द्र नशा कर रहे थे। कुछ देर में पंकज भी आ गया वह साॅल्यूशन सबकाे बेचता भी था।

उसने कपड़े में सभी काे साॅल्यूशन दिया लेकिन कृष्णा काे नहीं दिया। कृष्णा ने सभी से नशे के लिए साॅल्यूशन लगा कपड़ा मांगा, लेकिन पंकज ने सभी काे उसे कपड़ा देने से मना किया। कृष्णा उसने कपड़ा लेने की काेशिश की। जिस पर चाराें आराेपियाें ने उसकी लात, घूंसाें से पिटाई कर दी। उसके बाद सभी ने उसे उठाया और सड़क किनारे रख दिया और वहां से भाग गए। सुबह उसका शव मिलने पर पुलिस काे सूचना दी गई|



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/fight-with-my-own-partner-put-roadside-on-mait-haane-127649786.html

No comments:

Post a Comment