Tuesday, August 25, 2020

अंचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9337 पहुंची, जेएएच में सैंपल देकर घर गए बुजुर्ग की सुबह हुई माैत, शाम काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव

काेराेना संक्रमण के चलते मंगलवार की सुबह लक्ष्मीगंज नेहरू पेट्राेल पंप के पास रहने वाले बुजुर्ग महेश नारायण दीक्षित (70) की माैत हाे गई। शाम काे उनकी जांच रिपाेर्ट आई, जाे पाॅजिटिव निकली। उन्हाेंने साेमवार काे जेएएच में जांच के लिए सैंपल दिया था। सैंपल देने के बाद वे घर चले आए थे। उधर सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल में इलाज के दाैरान काेराेना संक्रमित दाे मरीजाें की माैत हाे गई। इनमें एक मरीज ग्वालियर का और दूसरा गुना का बताया गया है।

ग्वालियर के मृतक का नाम अशाेक भटनागर (68) निवासी नई सड़क और दूसरे मृतक का नाम चांद माेहम्मद (72 ) निवासी गुना बताया गया है। इसके साथ मंगलवार काे आईं अलग-अलग जांच रिपाेर्ट में जिले में 150 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बीएसएफ के 47 जवान भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमिताें की संख्या 4923 हाे गई है। जबकि काेराेना संक्रमण से मरनेे वालाें की संख्या 59 पहुंच गई है। उधर अंचल के भिंड, मुरैना, शिवपुरी, श्याेपुर और दतिया में मंगलवार काे 88 नए मरीज मिले हैं।

देश में पहली बार 71,867 मरीज मिले, 70 हजार से ज्यादा ठीक हुए
नई दिल्ली| देश में एक बार फिर 71 हजार से ज्यादा मरीज मिले। इसके साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख पार हो गया। मंगलवार को 1188 मौतें भी हुईं, जो किसी भी एक दिन में दूसरी सबसे ज्यादा हैं। अब तक 59,523 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्युदर भी 1.84% है। अच्छी बात यह है कि 24 घंटे में 70,276 लोग ठीक भी हुए। इन्हें मिलाकर ठीक होने वालों की संख्या 24,60,309 और औसत 76.28% हो गया। महाराष्ट्र में 10,425 नए मरीजों के साथ संक्रमित 7 लाख पार हो गए। अब वहां 7,03,823 संक्रमित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंचल में अब तक 92 मौतें


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-number-of-corona-infected-reached-9337-in-the-region-the-elderly-who-went-home-after-being-sampled-in-the-jah-reported-the-morning-positive-127652946.html

No comments:

Post a Comment