Tuesday, August 25, 2020

ग्वालियर सहित अंचल के छह जिले बारिश में पिछड़े, सितंबर में बारिश को चलते सभी बांध भरने की उम्मीद

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के बाद अंचल में काफी बारिश हुई। इससे अंचल के बांध काफी हद तक भर चुके हैं। सितंबर में बारिश को चलते सभी बांध भरने की उम्मीद है। ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 जिलों में से शिवपुरी और अशोकनगर में अब तक के कोटे से अधिक बारिश हुई है। जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, गुना, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी में अब तक के कोटे से कम बादल बरसे हैं।

उत्तरी बंगाल खाड़ी में एक दिन पहले बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को भी आगे नहीं बढ़ा। इसका कारण इस सिस्टम का अनुकूल हवा नहीं मिलना है, जिस कारण अभी बंगाल की खाड़ी में ही सिस्टम ठहरा हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान सिस्टम के आगे बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन भी बुधवार तक नीचे आ सकती है। इससे अंचल में 27 अगस्त से बारिश का दौर शुरू होगा। 28 अगस्त को अंचल में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप रही। हालांकि शाम 7 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 0.6 डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद गीली सड़क। स्थान: गुरुद्वारा रोड, शाम 6 बजे।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/six-districts-of-the-region-including-gwalior-are-backward-in-rain-expected-to-fill-all-the-dams-due-to-rain-in-september-127653019.html

No comments:

Post a Comment