Wednesday, August 5, 2020

चार सूत्रीय मांगों पर अड़े ट्रांसपोर्टर 10 अगस्त से 3 दिन की हड़ताल पर

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 10 से 12 अगस्त तक देश व प्रदेश में एक साथ हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव अरोरा ने बताया कि जिले के सभी ट्रांसपोर्टरों को वाट्सएप पर सूचना जारी कर हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है। हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है जिसमें आरटीओ सीमाओं के चैकपोस्ट खत्म करने, डीजल पर वैट में कमी, रोड टैक्स में छह महीनों की छूट दी जाने और ड्राइवरों का कोविड बीमा किए जाने की मांग शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/transporter-adamant-on-four-point-demands-for-3-days-strike-from-10-august-127589901.html

No comments:

Post a Comment