रविवार को लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मालथौन के अमारी रमगढ़ पहुंचे। वहां चारों तरफ से चट्टानों और हरियाली के बीच 70 फीट ऊंचे जलप्रपात से गिरते पानी और धुएं जैसी पानी की बूंदों का दृश्य देखा।
ऐसे पहुंचे...बीना से 46 किमी दूर है यह जल प्रपात
कनकंदर नाम से लोकप्रिय जलप्रपात तक पहुंचने के लिए पहले बीना से 38 किमी दूर मालथौन जाना पड़ता है। वहां से 6 किमी दूर अमारी रमगढ़ गांव है। वहां से 2 किमी दूर जंगल के कच्चे रास्ते होकर जलप्रपात पहुंचते हैं। वहीं जिला मुख्यालय सागर से यह स्थान 80 किमी दूर है। बारिश के दिनों में यहां सैकड़ों सैलानी पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/70-feet-high-waterfall-milky-stream-and-smoky-water-drops-127646418.html
No comments:
Post a Comment