Saturday, August 22, 2020

रतलाम में 22 नए केस, कुल 723 मरीज

कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार फैल रहा है। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में 22 और नए पॉजिटिव मिले हैं। इनके सहित अब जिले में संक्रमितों की संख्या 723 हो गई है। मेडिकल कॉलेज से शनिवार सुबह ठीक हो चुके 22 मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया। नए पॉजिटिव में 18 शहर के, जबकि 4 जावरा के हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य, नगर निगम और पुलिस अमले ने कार्रवाई शुरू दी है। स्वास्थ्यकर्मियों ने पॉजिटिव का चेकअप कर मेडिकल कॉलेज स्थित क्वारेंटाइन सेंटर भेजा। साथ ही संक्रमितों से पूछताछ कर कांटेक्ट हिस्ट्री पता की। रविवार को एक टीम कांटेक्ट वाले लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/22-new-cases-in-ratlam-723-patients-in-total-127643262.html

No comments:

Post a Comment