मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद की नई कार्यकारिणी के लिए चल रही दूसरी वरीयता की मतगणना में गुरुवार को पाँच उम्मीदवार एलीमिनेशन राउंड से बाहर हो गये। इस तरह अब तक 145 में से 78 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं, अब सिर्फ 66 प्रत्याशी ही दौड़ में शेष बचे हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रशांत दुबे के अनुसार गुरुवार को बाहर हुए प्रत्याशियों में रीवा के घनश्याम सिंह, जबलपुर के उमेश कुमार पांडे, मऊगंज के प्रदीप कुमार सिंह, इंदौर के हितेश शर्मा व ग्वालियर के राजेन्द्र जैन एलीमिनेट होकर चुनाव से बाहर हो गये हैं। टॉप टेन की मौजूदा सूची में इन्दौर के विवेक सिंह, जबलपुर के मनीष तिवारी, इन्दौर के सुनील गुप्ता, नरेन्द्र कुमार जैन, जबलपुर के आरके सिंह सैनी, गाडरवारा के रामेश्वर नीखरा, भोपाल के विजय कुमार चौधरी, उज्जैन के प्रताप मेहता, जबलपुर के जगन्नाथ त्रिपाठी और इन्दौर के हितोषी जय हार्डिया शामिल हैं। पी-4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/only-66-candidates-remain-in-the-state-bar-election-counting-127593495.html
No comments:
Post a Comment