Thursday, August 6, 2020

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गत वर्ष से 11 हजार छात्र कम

कोरोना महामारी की वजह से जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पिछले साल की तुलना में 11 हजार छात्र कम हो गए हैं। सरकारी स्कूलों में 8 हजार और प्राइवेट स्कूलों में 3 हजार छात्र कम हुए हैं। पिछले साल जिले में कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्रों की संख्या 2 लाख 65 हजार थी, जो इस साल घटकर 2 लाख 54 हजार हो गई है। डीईओ और डीपीसी ने गुरुवार को जनशिक्षकों और बीआरसी की बैठक कर स्कूलों में 10 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा एडमिशन कराने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की वजह से 25 मार्च से स्कूल बंद हैं। अनलॉक के बाद स्कूलों के कार्यालयों में तो काम शुरू हो गये हैं, लेकिन छात्र और अभिभावक अभी भी स्कूलों में एडमिशन के लिए नहीं पहुँच रहे हैं। स्कूलों में 11 हजार छात्रों की संख्या कम क्यों हुई। इसके संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक से जवाब माँगा है। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक ने जनशिक्षकों और बीआरसी की बैठक ली। बैठक में सभी को 10 अगस्त तक छात्रों के एडमिशन करने के बाद भारत सरकार के पोर्टल पर इसे दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
जनशिक्षकों और बीआरसी से अभिभावकों से भी सम्पर्क करने के लिए कहा गया है। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि इस साल जिले के स्कूलों में 11 हजार छात्रों की कमी हुई है। जनशिक्षकों और बीआरसी को 10 अगस्त तक एडमिशन कराने का भी निर्देश दिया गया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/11-thousand-students-less-than-last-year-in-government-and-private-schools-127593497.html

No comments:

Post a Comment