एक सप्ताह पहले ग्राम किर्रोद में गैस कैप्सूल की टक्कर से 2 नाबालिगों की मौत हो गई थी। उसके बाद बुधवार शाम साढ़े 6 बजे एक युवक को रिफाइनरी जा रहे एक गैस कैप्सूल चालक ने टक्कर मार दी। हालांकि इस बार युवक बाल-बाल बच गया। घटना की खबर लगते ही बेरखेड़ी गांव के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करते हुए गैस कैप्सूल चालकों की पिटाई कर दी, साथ ही गैस कैप्सूल का कांच तोड़ दिया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को हटाकर गैस कैप्सूल थाने लेकर आई। गैस कैप्सूल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बेरखेड़ी निवासी देशराज बंजारा उम्र 25 वर्ष पैदल गांव जा रहा था। तभी रिफाइनरी की ओर गैस भरवाने के लिए जा रहा कैप्सूल क्रमांक जीजे 06/एएक्स 5687 के चालक जावेद अली ने तेज व लापरवाही से कैप्सूल को चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जब इस बात की सूचना गांव के लोगों को मिली तो पूरा गांव घटना स्थल पहुंच गया और हंगामा करते दोनों गैस कैप्सूल के चालकों के साथ पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि धीना बंजारा पिता जय राम बंजारा की शिकायत पर गैस कैप्सूल क्रमांक जीजे 06/एएक्स 5687 के चालक जावेद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/gas-capsule-hit-the-young-man-people-created-ruckus-case-on-driver-127593494.html
No comments:
Post a Comment