Tuesday, August 4, 2020

पशुओं के कटे हुए 5 सिर मिले

नगर में मंगलवार को सुबह पशु के कटे सिर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे व पशुओं के सिर काटने वाले अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा पशुओं के सिर काटने वाले व्यक्ति की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह नई मंडी के पीछे स्थित एक गड्ढे में पशुओं के 5 कटे हुए सिर मिलने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह तोमर मय दल-बल के मौके पर पहुंचे। वे नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से कटे सिर गड्ढों में से निकालकर ट्राॅली में भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगर जिला पशु चिकित्सालय भेजे गए। घटना के बाद प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर वज्र वाहन सहित चौराहों पर बल तैनात कर दिया। पुलिस द्वारा दिनभर नगर भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी गई। एएसपी कमल सिंह मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहसीलदार संजीव सक्सेना के अनुसार मौके पर पशुओं के कटे हुए टुकड़े मिले हैं। पशुओं का पोस्टमार्टम कराया है। जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त अंग कौन से पशु के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/5-head-animals-cut-off-127586525.html

No comments:

Post a Comment