मोहन बड़ोदिया थाने क्षेत्र सागड़िया के खेत में बने एक कुएं से युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हत्या की शंका में जांच शुरू करते हुए मृतक के काका और छोटे भाई राउंडअप कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मृतक आयुष और उसके छोटे भाई करण के बीच मोबाइल की बात पर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम के अनुसार शव का गला घोटने जैसे साक्ष्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार मोहन बड़ोदिया पुलिस को कुएं के बाहर युवक के जूते दिखाई देने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने जब इस 20 फीट गहरे कुएं को खंगालना शुरू किया तो पत्थरों से बंधा शव बाहर निकल आया।
मृतक की पहचान आयुष पिता कैलाश (18) के रूप में हुई। आयुष बीती रात यानी सोमवार रात 11 बजे से गायब था। पुलिस ने जब परिजन से इस संबंध में चर्चा की तो पुलिस को मृतक के काका शिवनारायण पिता बापूजी और करण पिता कैलाश (15) पर शंका हो गई। पुलिस ने दोनों को राउंडअप कर लिया है।
मामले में मोहन बड़ोदिया टीआई उदय सिंह अलावा ने बताया कि मोबाइल की बात पर विवाद
होने के बाद वारदात को अंजाम देने की बातें सामने आई है। मृतक के काका और छोटे भाई को राउंडअप कर पूछताछ की जा
रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा किया जाएगा।
अचेत स्थिति में फेंका
कुएं से निकले शव और बाद में रिश्तों में हुई हत्या की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भास्कर ने गांव के लोगों से चर्चा की तो पता चला कि तीनों के बीच सोमवार रात मोबाइल की बात पर विवाद हुआ था। इस दौरान करण और शिवनारायण भी खेत पर ही थे। संभवत: विवाद में किसी ने आयुष का गला घोटा और उसे पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। इधर एफएसएल अधिकारी आरसी भाटी ने बताया प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होता है। गला घोटने जैसे साक्ष्य सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/stones-found-in-the-legs-of-the-corpse-found-from-the-well-on-the-farm-police-suspect-kaka-and-younger-brother-127586522.html
No comments:
Post a Comment