नगर में मंगलवार को वार्ड-7 के 86 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब नगर में संक्रमितों की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो गई हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. यशवंत नायक ने बताया कि वार्ड-7 में एक संक्रमित मिलने के बाद वार्ड के एक परिवार के 14 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, उनमें से 86 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष 13 की रिपोर्ट आना बाकी है। ज्ञात रहे कानड़ नगर महामारी से दूर था, लेकिन कुछ लापरवाही के चलते धीरे-धीरे संख्या 1 से बढ़कर 6 तक पहुंच गई। यदि अब भी नगरवासियों ने इसे हल्के में लिया तो यह बड़ा रूप भी ले सकता है। अतः नियमों का पालन करना जरूरी है। प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती बरतना होगी। संक्रमित मरीज को आगर जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
युवक कोरोना पॉजिटिव
नलखेड़ा। ग्राम कबूली के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद तहसीलदार संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार प्रियंका श्रीवास्तव, बीएमओ डॉ. विजय यादव ग्राम कबूली पहुंचे और संक्रमित व्यक्ति को आगर के कोविड सेंटर भेजा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/one-more-patient-found-in-kanad-6-people-positive-so-far-127586530.html
No comments:
Post a Comment