Saturday, August 22, 2020

तेरह गेट वाले 58 मीटर ऊंचे तवा बांध के पांच गेट खुले, देखने नहीं पहुंच सके लोग

इटारसी से 32 किलोमीटर दूर तवा बांध के गेट शनिवार सुबह इस सीजन में पहली बार खाेले गए। तड़के 5 बजे से डैम का लेवल 1160 फीट के पार होने पर डैम के 13 गेट में से 5 गेट पांच फीट तक खोलने की तैयारी शुरू की थी। इस डैम में 13 गेट हैं। ठीक 8 बजे जब जलस्तर 1160.30 फीट था, पांच गेट खोल दिए गए। डैम से 40415 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। तीन घंटे बाद सुबह 11 बजे पानी का इनफ्लो कम होने पर गेटों की ऊंचाई 3 फीट कम कर 2 फीट कर दी। रात 12 बजे डैम का लेवल 1161.40 फीट पर था। पचमढ़ी और कैचमेंट एरिया की बारिश और सारनी डैम से पानी आने के कारण जलस्तर में इजाफा ही हो रहा था। 31 अगस्त तक तवा बांध का लेवल 1163 फीट रखा जाएगा।

दो दिन में नगर में हुई पौने 8 इंच बारिश

बनखेड़ी| दो दिन की बारिश के बाद तीसरे दिन शनिवार को धूप और बदली की लुकाछुपी चलती रही। जबकि इसके पहले गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश से नदी नाला उफान पर रहे। कई स्थानों पर पानी भरा गया था। दो दिन में 7.85 इंच बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को तेज हवा पानी के कारण अधिकांश खेतों में गन्ना की फसल आड़ी हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद। नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने अन्य प्रशासनिक अमले के साथ निचली बस्तियों का किया दौरा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/five-gates-of-58-meter-high-tawa-dam-with-thirteen-gates-open-people-could-not-reach-to-see-127643233.html

No comments:

Post a Comment