Monday, August 10, 2020

पहले दिन 354 सैंपल में से 55 की रिपाेर्ट पाॅजिटिव, गेस्ट्रो एंटोलॉजिस्ट अाैर वाणिज्यकर अधिकारी भी निकले संक्रमित

जिला अस्पताल मुरार में सोमवार को रैपिड कोविड एंटीजन किट टेस्ट शुरू किए गए। पहले दिन ही यहां कोरोना का ब्लास्ट देखने को मिला। नए तरीके से 354 मरीजों के सैंपल हुए। इनमें से 55 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, अस्पताल रोड पर क्लीनिक संचालित करने वाले शहर के प्रतिष्ठित गेस्ट्रो एंटोलॉजिस्ट, वाणिज्यकर अधिकारी अाैर रिटायर्ड डीएसपी को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। गेस्ट्रो एंटोलॉजिस्ट पिछले दिनों शहर से बाहर गए थे। संभवत: उन्हें संक्रमण वहीं से या फिर किसी मरीज के संपर्क में आने से हो गया। इसके अलावा वाणिज्यकर अधिकारी की विक्की फैक्टरी में चलने वाली फीवर क्लीनिक पर पिछले दिनों ड्यूटी थी। संभवत: वहीं किसी मरीज के वह संपर्क में आए होंगे। इसके अलावा केंद्रीय जेल के 32 कैदी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
जिले में अभी तक वर्तमान में सिर्फ वायरोलॉजिकल लैब से ही कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है। इसकी रिपोर्ट के लिए मरीजों को 1 से 2 दिन का इंतजार करना पड़ता था। मरीजों की जांच जल्द हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल में रैपिड कोविड एंटीजन किट टेस्ट की सुविधा सोमवार से शुरू हो गई। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अमित रघुवंशी और सह नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने जिला अस्पताल आए मरीजों के सैंपल नई पद्धति से ही लिए। आईसीएमआर के अनुसार रेपिड कोविड एंटीजन टेस्ट के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं। नेजल स्राव का नमूना लेकर उसे किट पर रखते हैं। इसकी रिपोर्ट 30 से 40 मिनट में आ जाती है।

बिडला नर्सिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्राेफेसर व कोचिंग संचालक संक्रमित
वायरोलॉजिकल लैब की रिपोर्ट में बिड़ला नर्सिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्राेफेसर को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। उन्हें पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। इसी तरह गोविंदपुरी निवासी 27 वर्षीय कोचिंग संचालक को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। जालौन से आए 55 वर्षीय व्यक्ति पिछले एक महीने से न्यूरोसर्जरी में भर्ती है। कुछ दिन पहले ही इनका का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने उनका सैंपल कराया जाए पॉजिटिव आया है। हरीशंकरपुरम निवासी युवक अपने भाई के संपर्क में आया था, इस कारण वह भी संक्रमित हो गया। मुरैना निवासी 65 वर्षीय वृद्धा के फेफड़ों में परेशानी आ रही थी जिसके कारण वह जेएएच के आईसीयू में भर्ती हैं, वह पॉजिटिव निकले हैं। डबरा निवासी 36 वर्षीय युवक व उनकी बेटी तथा सिविल अस्पताल डबरा की बाबू का बेटा भी पाॅजिटिव निकला है। उधर नासिक से भिंड लौटे आरपीएफ का जवान, बैंक कॉलोनी की महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।

ट्रूनेट व सीबीनेट जांच के लिए किट नहीं आईं
जिला अस्पताल मुरार में ट्रूनेट पद्धति से जांच नहीं हो पा रही है। बार-बार मांग करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग किट उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इसी तरह जेएएच में होने वाली सीबीनेट जांच भी बंद है। यहां भी किट खत्म होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the first day, the report of 55 out of 354 samples was positive, Gestro entologist and commercial tax officer were also infected.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/on-the-first-day-the-report-of-55-out-of-354-samples-was-positive-gestro-entologist-and-commercial-tax-officer-were-also-infected-127606753.html

No comments:

Post a Comment