कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या रविवार को भी तेजी से बढ़ी। रविवार को पूरे जिले में 31 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इधर कोरोना के संक्रमण से भैंसदेही नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ शेख सलीम की भी मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हो गई। शेख सलीम को हाल ही में पॉजिटिव पाए जाने के कारण कोविड केयर जिला अस्पताल बैतूूूूूल में भर्ती किया था। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था।
जहां से बेहतर इलाज के लिए उनके परिजन उन्हें जेके हॉस्पिटल ले गए थे। वहां पर उनकी मृत्यु हो गई। नोडल अधिकारी कोरोना कंट्रोल डॉ. सौरभ राठौर ने बताया कि शेख सलीम की आयु लगभग 54 साल थी, उन्हें बैतूल से भोपाल रैफर किया था। यदि परिजन अच्छे अस्पताल में उपचार करवाना चाहें तो उन्हें निजी अस्पताल में जाने की छूट है। इसीलिए परिजन उन्हें जेके हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिले में काेराेना पेशेंट 538 हाे गए हैं। वहीं अब तक 11 लाेगाें की माैत काेराेना से हाे चुकी है। जबकि रविवार को तीन लोगों ने बीमारी को मात दी। अब तक 331 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 196 हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/cmo-in-charge-of-buffalo-death-from-corona-31-new-positives-127646434.html
No comments:
Post a Comment