रतलाम में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने जिले को तरबतर कर दिया। 24 घंटे में जिले में 3.71 इंच बारिश हुई है। अंचल को जोड़ने वाली कई मार्ग व रपटें बारिश में डूब गए। लालग्वाड़ी में पानी के तेज बहाव के बावजूद शनिवार को रपट पार करने की कोशिश में नमकीन व्यवसायी की मारुति वैन बह गई। वैन बहने से पहले कार सवार दोनों युवकों को गांव वालों ने कार से निकाल लिया इसलिए गंभीर हादसा नहीं हुआ। दीनदयाल नगर थाने के एसआई मुकेश सास्तिया ने बताया कि नयागांव निवासी नमकीन व्यवसायी विजय पाण्डेय शनिवार को हेल्पर के साथ नमकीन सप्लाई के लिए झाबुआ गए थे। वापस लौटते वक्त लालग्वाड़ी रपट पर तेज बहाव था। पिकअप ड्राइवर ने वाहन निकाल लिया तो गांव के लोगों के मना करने के बावजूद विजय ने अपनी वैन आगे बढ़ा दी। रपट पर पहुंचते ही पानी घुसने के कारण वैन बंद हो गई। गांव वालों ने दोनों को बाहर निकाल लिया और वैन पानी में बह गई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/heavy-rains-in-many-states-125-inches-in-24-hours-in-indair-375-inches-in-ratlam-85-will-be-saved-in-bhapel-127643260.html
No comments:
Post a Comment